कानोड़ पालिका चेयरमैन को लेकर कल निकलेगी लॉटरी




  • लॉटरी के साथ ही पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट की जोड़-तोड़ होगी तेज
 कानोड़। नवंबर में होने वाले पहले चरण के निकाय चुनाव में कानोड़ पालिका का चेयरमैन किस वर्ग, जाति का बन सकेगा। रविवार को इसका फैसला हो जाएगा। 20 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे जयपुर में स्वायत्त शासन विभाग के सभागार में लॉटरी निकाली जाएगी। स्वायत्त शासन विभाग ने शुक्रवार को लॉटरी का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। लॉटरी की तारीख घोषित होने को लेकर चेयरमैन के दावेदारों को बेसब्री से इंतजार था। जो रविवार को पुरा हो जाएंगा। लॉटरी निकलने के साथ ही पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट की जोड़-तोड़ भी शुरू हो जाएगी। कानोड़ नगर पालिका चुनाव में दो राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा व कांग्रेस के साथ ही वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर की पार्टी जनता सेना भी मैदान में रहेगी, ऐसे में इस नगर पालिका के समीकरण बदल सकते है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow