भीण्डर | रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की जमीन भूमाफियाओं से करवाई मुक्त
अवैध अतिक्रमण पर भीण्ड़र नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई
भीण्ड़र। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की भीण्ड़र नगर पालिका आए दिन नगर पालिका की जमीनों पर कर रखे अवैध कब्जे को हटाने, नोटिस देने तथा दुकानो को सीज करने को लेकर चर्चा में रहती है। इसी के चलते सोमवार को नगर पालिका भीण्डर द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए भीण्ड़र नगर के रेल्वे स्टेशन पर स्थित निर्माणाधीन काम्प्लेक्स को ध्वस्त करते हुए करोड़ों की जमीन को भुमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाकर पालिका का स्वामित्व होने का बोर्ड लगाया। नगर पालिका की अवैध अतिक्रमण पर इस बड़ी कार्यवाही से नगर में चहुंओर पालिका प्रशासन की प्रशंसा हुई तो वहीं पूर्व पालिका अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई व अधिकारियों द्वारा मिलीभगत कर किए गए पालिका को नुकसान को लेकर रोष व्यक्त किया गया।
सोमवार को सुबह नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी रोहित कुमार मील, पालिका अध्यक्ष हेमंत तेली, उपाध्यक्ष गिरीश सोनी सहित पालिका कर्मचारियों व अधिकारियों का दल 2 जेसीबी मशीनो, एक ब्रेकर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों के साथ उदयपुर रोड स्थित रेल्वे स्टेशन पर पहुंचा तथा मौके पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर कानोड़, भिंडर व खेरोदा थानो का पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा।
भीण्डर पंचायत समिति के जनता सेना के उपप्रधान देवी लाल जाट, ऊकार लाल अहीर, शंकर लाल अहीर के कब्जे से पालिका की जमीन मुक्त करवाकर पालिका ने अपने कब्जे में ली। - रोहित कुमार मील (नगर पालिका ईओ)
रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की जमीन भूमाफियाओं से करवाई मुक्त
पूर्व नगर पालिका भीण्ड़र अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई ने पालिका कर्मचारियो पर दबाव बनाकर उक्त निर्माण स्वीकृतियां जारी कर दी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर उक्त स्वीकृतियो की जांच करने पर सामने आया था कि पूर्व अध्यक्ष गोर्वधन लाल भोई ने जनता सेना के भीण्ड़र पंचायत समिति उप प्रधान देवी लाल जाट, ऊकार लाल अहीर, शकर लाल अहीर को सीधा फायदा पहुचाने के लिये मिलीभगत कर पालिका को करोड़ो का राजस्व नुकसान पहुंचाया था जिस पर सोमवार को पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों ने भूमाफियों से लगभग बीस हजार वर्ग फिट जमीन को कब्जे में ली। 23/4/2018 की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लिया था कि 1350 फिट की जगह 6300 फिट पर दी गई निर्माण स्वीकृतिया निरस्त कर देवी लाल जाट, ऊकार लाल अहीर व शंकर लाल अहीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने का बोर्ड ने निर्णय लिया था। जिस पर तत्कालीन कार्यवाहक अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भीण्ड़र मुबारिक हुसेन मंसूरी ने बोर्ड बैठक के निर्णय को ताक में रख कर निर्देशक जयपुर को बोर्ड बैठक के प्रस्ताव को निरस्त करने के लिये भूमाफियों के पक्ष में पत्र लिखा तथा मिली भगत कर कोर्ट से स्टे भी ले लिया था। जिस पर 3/7/2019 को न्यायालय ने देवी लाल जाट का स्टे खारिज कर दिया। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही की है|
पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई ने जिस प्रकार से नगर पालिका की जमीनों को कौड़ियों के दाम बेचकर अपने चहेते लोगों को फायदा दिलाया और खुद का विकास करने में लगे हुए थे उसी के कारण उसके खिलाफ अविश्वास लाएं थे अविश्वास पारित होने के बाद हमने कामों की जांच करवाई तो यह सब मामले सामने आए। आज पालिका प्रशासन के साथ नगर पालिका की करोड़ों की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटा कर पालिका राजस्व को फायदा पहुंचाने का काम किया है। हमने बिना किसी राजनीतिक भेदभाव से पुरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई की। नगर हित के लिए काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
- हेमंत तेली (अध्यक्ष नगरपालिका भीण्ड़र)
नगर पालिका बनाम देवीलाल जाट विवाद डिस्ट्रिक कोर्ट में चल रहा था पुर्व मे पालिका बोर्ड के निर्माण स्वीकृति निरस्तीकरण के संबंध मे कोर्ट स्टे था दिनांक 3/7/2019 को कोर्ट द्वारा नगर पालिका के पक्ष मे निर्णय देते हुए प्रथम दृष्टया देवी लाल जाट द्वारा मिथ्या दस्तावेजों के आधार पर निर्माण स्वीकृति प्राप्त करना पाया गया अंतः आज पालिका प्रशासन द्वारा कार्यवाही कर वादग्रस भुमि कब्जे में ली गई- रोहित कुमार मील, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, भीण्ङर
पूर्व पालिका अध्यक्ष गोर्धन लाल भोई ने जो जमीनो के घोटाले किये थे इसी वजह से हम भ्रष्टाचारी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। पुर्व अध्यक्ष भोई ने जनता सेना के उप प्रधान देवी लाल जाट व अन्य के साथ मिलकर नगर पालिका की जमीन पर गलत दस्तावेज पेश कर निर्माण स्वीकृतियो से लगभग 20000 वर्ग फिट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया| आज पालिका प्रशासन ने अपनी जमीन पुनः अपने कब्जे में ले ली तथा पुर्व तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी मुबारीक हुसैन मन्सूरी के मनसूबे पर भी न्यायालय ने पानी फेरते हुए पालिका के पक्ष में फैसला दिया।
सत्य मेव जयतेगिरीश सोनी, पालिका उपाध्यक्ष नगर पालिका, भीण्डररिपोर्ट : जयदीप चौबीसा


