पूर्व वित् मंत्री पी. चिदंबरम को मिली 106 दिन की हिरासत के बाद जमानत


आईएनएक्स मीडिया केस मामले में पूर्व वित् मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को बुधवार को जमानत मिल गई है। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तो के साथ जमानत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अवगत कराया की पी. चिदंबरम पूर्व में सुचना दिए बिना विदेश यात्रा नहीं कर सकते। पूर्व केंद्रीय मंत्री पिछले 106 दिनों से दिल्ली के तिहार जेल में कैद थे। 

सुप्रीम कोर्ट में चिंदबरम ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। पूर्व वित् मंत्री पी। चिदंबरम पर 2007 में केंद्रीय वित्तमंत्री रहते हुए विदेश से धन लेने के बाद आईएनएक्स मीडिया को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी देने में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप हैं।

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow