रविवार के दिन भी खुला रहा कानोड़ तहसील कार्यालय, नामांकन प्रक्रिया रही बंद


कानोड़ नगर पालिका के चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन रविवार होने के कारण नामांकन प्रक्रिया बंद रही लेकिन कानोड़ तहसील कार्यालय खुला रहा हालाकी पहले से ही अधिसूचना में तय था कि रविवार को नामांकन नहीं भरे जाएंगे अब 2 दिन ही शेष बचे हैं ऐसे में देखना यह होगा कि भाजपा, कांग्रेस एवं जनता सेना अपने 20 प्रत्याशियों के पैनल की घोषणा कब करती है तीनों ही पार्टियों के नेता टकटकी लगाए बैठे हैं | कि कौन व्यक्ति किस वार्ड से चुनाव लड़ेगा | वही तीनों ही पार्टियां इस चुनाव में अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए पूरा दम लगा रही है इसीलिए कोई भी पार्टी पहले सूची जारी कर जोखिम नहीं उठाना चाह रही है हालांकि मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन है इस दिन तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी कि कौन किस वार्ड व/पार्टी से चुनाव लड़ रहा है हालांकि चुनाव में जनता सेना, भाजपा, कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगने वाली है क्योंकि विधानसभा चुनाव में जनता सेना के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भिंडर महज छोटे अंतर से कांग्रेस के गजेंद्र सिंह शक्तावत से हार गए थे और भाजपा के उदय लाल डांगी तीसरे पायदान पर रहे थे अब ऐसे में यह देखना होगा कि जनता सेना विधानसभा चुनाव का बदला नगर पालिका चुनाव में ले पाएगी या भाजपा फिर से किंग मेकर बनकर उभरे या कांग्रेस पार्टी अपने वर्तमान विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत तथा सत्ता का लाभ लेने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी यह देखने वाली बात होगी |

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow