विधायक शक्तावत के नेतृत्व में यह संचालन समिति संभालेगी कानोड नगर पालिका का चुनाव
कानोड। कानोड नगर पालिका के वार्डो को लेकर संचालन समिति बनाते हुए प्रभारी लगाए गए हैं। विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में संचालन समिति का गठन किया गया।
कानोड में कांग्रेस ने दी इनको जिम्मेदारी
कानोड पालिका चुनाव कांग्रेस संचालन समिति में देवेंद्र सिंह शक्तावत, प्रवीण सरणोत, गोपाल सिंह चौहान, परमानंद मेहता, भंवर लाल गुर्जर, रूपलाल मीणा, करण सिंह कोठारी, मेघराज स्वर्णकार, जीत सिंह चुंडावत, सूरजमल मेनारिया, सुनील कुकड़ा, दिलीप सिंह सोलंकी, सुनील शर्मा, महमूद खान, नाथू लाल मेघवाल, शंकर लाल चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।
