झल्लारा में हुआ प्रदेश अध्यक्ष पुनिया का भव्य स्वागत


झल्लारा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने झल्लारा में प्रथम बार आगमन पर उनके स्वागत समारोह में कहा की, राज्य में कानून और किसान पस्त है| 8 माह में प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है, किसानो को सम्पूर्ण कर्ज माफी का वादा करने के बाद भी कर्ज माफ़ किये नहीं गए है। कई युवा अभी भी सड़को पर बेरोजगार घूम रहे है। झल्लारा के पंचायत परिसर के निकट हुए स्वागत समारोह में पुनिया ने कहा कि जनता अपना मन बना चुकी है और आगामी पंचायत राज चुनावो में गाँव-गाँव से पुनः कमल खिलेंगे, अतः कार्यकर्ता जनता से सीधे जुड़े और जन हित की आवाज को मुखर करे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया

भाजपा उदयपुर देहात की ओर से जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी, जिला महामंत्री महेंद्र औदीच्य, केलाश गांधी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भबराना नाथू सिह, नगर मण्डल अध्यक्ष लव व्यास, जिला उपाध्यक्ष नरेश गर्ग, व हितेश जोशी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा, व हाड़ी रानी की तस्वीर प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया व भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी को भेंट की।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट करते हुए


प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत की प्रदेश अध्यक्ष ने

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी , विधायक गौतम लाल मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिह राठौड़, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चंद्रशेखर जोशी के द्वारा इस अवसर पर प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत करते हुए कपड़े के बैग का विमोचन किया गया। तथा उपस्थित जन समूह से कपड़े के थैले का उपयोग व सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प दिलवाया गया।

जन समूह कपड़े के थैले के साथ


नव नियुक्त सलूम्बर प्रधान को दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने सलूम्बर के नव नियुक्त प्रधान सूरज मल मीणा को बधाई देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र व बहुमत की विजय है। यह खुशी की बात है कि आज लोकतंत्र के विजय क्षणों का साक्षी बना।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नाथू सिंह चौहान, महामंत्री वाला राम पटेल, झल्लारा प्रधान ललिता देवी मीणा, उप प्रधान गोपाल सिंह आहडा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हर्षद जी किकोड, दिनेश जैन, समेत भाजपा  के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्ट - देवानंद दमामी 


recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow