आसपुर । मनपसंद सब्जी नहीं बनाई तो युवक ने जहर खाकर दी जान


आसपुर । मामूली परिवारिक झगड़े के बाद शाम सोमकमलाआम्बा कॉलोनी निवासी एक युवक ने विषाक्त सेवन कर दिया, पीड़ित ने उदयपुर के निजी अस्पताल में बुधवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राकेश 27 पुत्र प्रकाश दमामी बुधवार दोपहर बाद अपनी दुकान से खाना खाने घर गया, मनपसंद सब्जी नहीं बनने पर उसका पत्नी संतोष के साथ विवाद हो गया। 

मृतक राकेश

मृतक ने पत्नी से मारपीट की इस पर मां मंजू देवी ने उसको थप्पड़ मार दी, झगड़े के बाद राकेश पत्नी संतोष अपने पियर खेड़ी जगत उदयपुर चली गई। राकेश बाजार चला गया और विषाक्त खाकर कर रोडवेज बस स्टैंड के समीप अपने रेडिमेन्ट की दुकान पर पंहुचा। 

तबीयत खराब होने पर बड़े भाई मुकेश दमामी ने उसे स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया, चिकित्सालय से पीड़ित को उदयपुर रेफर किया गया, निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। आसपुर थाने से सहायक पुलिस उप निरीक्षक रमेश चंद्र पाटीदार ने पंचनामा बना और उदयपुर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किया।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow