सलूम्बर । नईझर गांव से तीन किशोरियों हुई गायब
सलूम्बर थाना क्षेत्र के नईझर गांव से तीन किशोरियों की गायब होने की सूचना मिली है। सूचना के अनुसार तीन किशोरियां रविवार शाम को जयसमंद घूमने गई थी, उसके बाद से तीनो गायब है।
परिजनों के द्वारा तलाश आरम्भ की गई लेकिन तीनो का अभी तक पता नही चल पाया है। तीनों की स्कूटी जयसमंद के एक गैराज पर पड़ी बताई है। जैन समुदाय की यह तीनों लड़कियां आपस मे चचेरी बहने है।
रिपोर्ट - देवानंद दमामी
