विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी आज उदयपुर पहुंच, रवाना हुए नाथद्वारा के लिए

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी आज उदयपुर पहुंचे। जोशी के उदयपुर पहुंचने पर उनके समर्थकों ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। सीपी जोशी के साथ खेल मंत्री अशोक चांदना और मंत्री राजेन्द्र यादव भी उदयपुर पहुंचे। मंत्री उदयलाल आंजना के साथ कई कर्यकर्ता पहले से एयरपोर्ट पर मौजुद थे, जिन्होंने जोशी के एयरपोर्ट से बाहर आते हीं जोरदार स्वागत किया। 

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी

इस मौके पर सीपी जोशी ने भी सभी से मुलाकात की। सीपी जोशी एयरपोर्ट से सीधे नाथद्वारा के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट से रवाना होने से पहले सीपी जोशी ने मीडिया से बातचित में देश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता जताई और साफ शब्दों में जागरूकता की जरूरत बताई। जोशी ने कहा कि जब तक जागरूकता नहीं आएगी तक तक ऐसी घटनाओं का सामना समाज को करना पडेगा। 

रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा  

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow