प्रतापगढ़ । बस स्टैंड पर खड़ी बस अचानक चल पड़ी, एक मकान के आगे जाकर रुकी बस, बड़ा हादसा टला
प्रतापगढ़ । शहर के बस स्टेंड पर एक निजी बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते, अचानक बस चल पड़ी। ड्राइवर कुछ समझ पाता की बस ने दो मोटरसाइकिल और थैला गाडी को चपेट में ले लिया, जिससे मोटर साइकलें क्षतिग्रस्त हो गई वही थैला गाडी भी बस के नीचे दब गई। बस सामने के मारुति नगर में स्थित एक मकान के आसरे से रुकी।
गनीमत यह रही की सामने से कोई नही आया, वही मकान में स्थित एक दुकान पर भी मौके पर कोई नहीं बैठा हुआ था। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर ट्राफिक पुलिस दिनेश मेनारिया मौके पर पहुंचे व बस को वहां से हटाया गया, वही चालक को पुलिस अपने साथ ले गई।
प्रशासन के अनदेखी के चल रही कंडम बसे
प्रशासन की अनदेखी के चलते कई बसें कंडम चल रही है, जिससे इस प्रकार के कही बार हादसे होते रहते हैं। पूर्व में भी कई बार यहां से बिना वाहन चालक के बसे चल पड़ती है। परिवहन विभाग अगर वाहनों का फिटनेस, प्रदूषण सहित और भी वाहनों में जाच करे तो जिले से सचालित होने वाली 75%बसे का चलना बन्द हो जायेगा। लेकिन प्रतापगढ़ में प्रशासन सतर्क उस वक्त होता है जब कोई बड़ा हादसा हो जाता है।


