सरकार ने दी राहत, अब 1 दिसंबर से नहीं 15 दिसंबर से लागु होगा फास्टैग


15 दिसंबर से नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचआई) के देशभर में मौजूद करीब 520 टोल पर फास्टैग शुरू हो जाएगा, जो की सभी निजी और व्यावसायिक वाहनों पर लगाना अनिवार्य है। फास्टैग एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है, जैसा की कोई क्रेडिट या डेबिट कार्ड। हालांकि, आकार में यह क्रेडिट कार्ड से आधा या उससे छोटा भी होता है। इसमें एक चिप लगी होती है, जिसके अंदर आपके वाहन से संबंधित सारी जानकारी मौजूद रहती है। 

जैसे ही टोल प्लाजा पर वाहन जाएंगे, वाहन से जुड़ी सारी जानकारी दर्ज हो जाएगी और टोल की राशि अपने आप कट जाएगी। कार में फास्टैग कार के सामने वाले शीशे पर ऊपर की ओर लगा होगा। अमूमन इसे शीशे पर बायीं तरफ लगाया जाता है, ताकि, ड्राइवर को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow