26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर के साथ पहले दुष्कर्म, बाद में की हत्या

image credit : dailypioneer


हैदराबाद । स्कूटी का टायर पंक्चर होने के बाद एक टोल प्लाजा के पास इंतजार कर रही 26 वर्षीय वेटनरी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। 26 वर्षीय वेटरनरी डॉक्टर अपने घर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित वेटनरी हॉस्पिटल में काम करती थी। बुधवार रात टू-व्हीलर का टायर पंक्चर होने की वजह से वह टोल प्लाजा पर रुकी थी, उन्होंने बहन को फोन किया और कहा, गाड़ी खराब हो गई है, मुझे यहां डर लग रहा है। आस-पास सिर्फ ट्रक ही दिख रहें हैं। 

बहन ने उसे स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आने के लिए कहा। फ़ोन काटने के कुछ देर बाद जब बहन ने दोबारा फ़ोन लगाया तो फोन बंद हो चुका था, परिवारजनो ने रात करीब 11 बजे पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शुक्रवार को सुबह डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद किया गया।पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुचना के मुताबिक आरोपियों ने शराब पीने के बाद डॉक्टर को सात घंटे तक बंधक बनाए रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद शव को 30 किमी दूर ले जाकर आग लगा दी।

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow