आसपुर । बस के चपेट में आने से हुई माँ-बेटे की मौत


आसपुर । आसपुर थाना क्षेत्र के बड़ौदा गांव में वोहरा फिलिंग स्टेशन के पास दुपहिया वाहन चालक के बस की चपेट में आने से एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, तो वही दूसरी घायल महिला ने चिकित्सालय ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। स्तिथि गंभीर होने के चलते घायल को डुंगरपुर रेफर किया गया। दो पहिया वाहन चालक निकुल पिता धर्मेंद्र तेली निवासी वरदा अपनी माता भावना तेली के साथ पछलासा गांव मे पंड्या चोबिसा प्रकाश के घर पर मुंडन संस्कार में कपड़े लेकर आए थे। 


गौरतलब हे की घरवापसी के समय बड़ौदा गांव से अहमदाबाद जाने वाले मुख्य मार्ग के समीप स्थित बोहरा फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल भरवाकर बाहर निकल रहा था तभी अचानक अहमदाबाद जाने वाली अनीता माया बस के सामने आ जाने से निकुल एंव उसकी मां भावना बस से टकरा गए। निकुल अपनी मोटरसाइकिल सहित बस के नीचे आ गया, उसकी मौके पर मौत हो गई तथा उसकी मां गंम्भीर रूप से घायल हो गई।


अचानक हुए हादसे को देखकर वहां भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने आसपुर थाने में सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाधिकारी रिजवान खान जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को आसपुर मोर्चरी रखवाया गया तथा घायल महिला को आसपुर चिकित्सालय से डुंगरपुर के लिए रेफर किया गया तब मां भावना की रास्ते में मौत हो गई।


recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow