पेड़ की टहनी काटते कुंए में गिरने से मजदुर की मौत, भीण्डर पुलिस थाना क्षेत्र का मामला


                   
भीण्डर। भीण्डर पुलिस थानार्न्तगत एक खेत पर पेड़ की टहनी काटते हुए असंतुलित होकर कुंए में गिरने से एक मजदुर की मौत हो गई। मजदुर के शव को कुंए से बाहर निकाल करके भीण्डर चिकित्सालय लेकर आएं। यहां खेत मालिक द्वारा मृतक के परिजनों को मौताणा देने के बाद शाम 6 बजे पोस्टमार्टम करवा करके शव परिजनों को सौंपा गया।


जानकारी के अनुसार भीण्डर निवासी पुरूषोतम चौबीसा का मदनपुरा गांव के निकट खेत स्थित है। खेत पर पेड़ की टहनिया की कटाई के लिए दो मजदूरों को लेकर गए थे। यह दोनों भाई थे जो वाणियातलाई पंचायत के आड़ापंथ गांव निवासी थे। दोनों भाई खेत पर पेड़ों की कटाई कर रहे थे कि इस दौरान सुबह करीब 10 बजे कुंए के निकट पेड़ की टहनी काटते समय कन्ना रावत पिता रामा रावत(45) अंसतुलित होकर कुंए में जा गिरा। कुंआ सुखा होने से कन्ना रावत के अंदर गिरने से सिर पर चोट आई। इस पर तुरन्त दूसरी और काम कर रहा कन्ना का बड़ा भाई उदयलाल पिता रामा रावत तुरंत कुंए में उतर करके अपने भाई को बाहर निकाला। इस दौरान धड़कन चल रही थी जिसको लेकर तुरन्त भीण्डर चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव मोर्चरी में रखवा दिया। इसके बाद मृतक के परिजन एकत्रित होकर खेत मालिक पुरूषोतम चौबीसा से मौताणें की मांग करने लगे। लेकिन मौताणें की राशि 20 लाख की मांग से चौबीसा वहां से चले गए, इसके बाद पंचों ने आपस में बैठकर शाम 6 बजे एक लाख 75 हजार रूपये में मौताणा तय हुआ। इसके बाद पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम करवा करके परिजनों को सौंपा गया।


           
आठ घंटे तक मोर्चरी में पड़ा रहा शव, इंतजार करते रहे डॉक्टर


सुबह करीब 10 बजे घटना होेने के बाद कन्ना रावत का शव भीण्डर चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया था। लेकिन इसके बाद मृतक के परिजन व खेत मालिक के बीच मौताणा तय नहीं होने के चलते शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए डॉक्टर व पुलिस को आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। थानाधिकारी पुना राम गुर्जर ने शाम को आकर दोनों पक्षों से बात करके समझौता करके शव का पोस्टमार्टम करवाया।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow