सलूम्बर | कार सवार लोगों पर भारी पड गई बसों के कॉम्पीटीशन की रफ्तार, एक की मौत, तीन घायल




ओवर टेक के प्रयास में बस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, अधेड की मौके पर मौत, महिला सहित तीन गंभीर

सराडा। हादसों की डगर के नाम से प्रसिद्ध उदयपुर -सलूम्बर मेगा हाईवे पर हादसे थमने का नाम नही ले रहे है। तेज रफ्तार का कहर हर दिन किसी न किसी की जिन्दगी छिन्न रहा है लेकिन हादसों को रोकने या नियंत्रित करने के लिए न तो सरकार की ओर से कोई प्रयास हुए और न ही प्रशासन की ओर से। ऐसे में हर रोज दम तोडती बेगुनाह ज़िंदगिया का जिम्मेदार किसे माना जाए।

ऐसा ही रुह कंपा देने वाला एक हादसा बुधवार शाम को उदयपुर - सलूम्बर स्टेट मेगा हाइवे पर जयसमंद के पास झाबुंडा मोड़ में हुआ। जहां दो बसों के प्रतिस्पर्धात्मक ओवर टेक की रफ्तार ने सामने से आ रही स्वीफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सडक से बाहर जाकर गिरी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।



इस भीषण हादसे मे एक अधेड की मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जयसमंद चौकी प्रभारी वक्त सिंह ने बताया कि उदयपुर गरियावास निवासी विनित कुमार ( 58 ) पुत्र भंवरलाल जायसवाल ( जैन ) इनकी पत्नी कृष्णा ( 54 ) पुत्र सपवन जायसवाल (28 ) एंव दादा भंवरलाल ( 90 ) पुत्र गिरधारी जायसवाल ( जैन ) सभी कार मे सवार होकर उदयपुर से बहन को मिलने बांसवाड़ा जा रहे थे तभी शाम करीब सवा चार बजे सलूबंर से उदयपुर की तरफ जा रही निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसा इतना तेज था कि सभी कार मे बुरी तरह से फंस गए जिन्हे राहगीरों व ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। लेकिन तब तक विनित कुमार जैन की मौके पर मौत हो गई ।

इधर जयसमंद चौकी प्रभारी वक्त सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण मीणा, सल्लाडा चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को एम्बुलेंस से उदयपुर पहुंचाया, जहां कृष्णा जैन व भंवरलाल की हालत गंभीर बताई गई है इधर पुलिस ने नाकाबंदी करवाते हुए पलोदडा चौकी पर बस को जब्त कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बस मुबंई जा रही थी, एक दूसरे से कम्पीटीशन के लिए ओवरटेक का प्रयास कर रही थी। जिनमें से एक बस ने कार को टक्कर मार दी टक्कर के बाद करीब बीस फिट तक बस कार को घसीटती हुई ले गई। सूचना पर थानाधिकारी मुकेश कुमार मय जाब्ता घटनास्थल पहुंचें और देर शाम तक मृतक के शव का झाड़ोल अस्पताल मे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा ।

रिपोर्ट - देवानंद दमामी

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow