कानोड़ : सड़क दुर्घटना में तीन घायल
कानोड़। कानोड से बांसी सड़क मार्ग पर पृथ्वीराज जी का खेड़ा घाटी पर सायं साढे चार बजे बाइक को एक अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए घायल यशवंत पुत्र कचरू नाथ जाती रावल उम्र 18 वर्ष, कुणाल पुत्र संतोष शर्मा उम्र 23 वर्ष, रूपा पुत्र गौतम मीणा उम्र 18 निवासी पारसोला थाना प्रतापगढ़ को घायल अवस्था में कालीभींत पीएससी की 108 द्वारा कानोड़ राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उपचार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक पास के गांव में डीजे बजाने के लिए पारसोला थाना प्रतापगढ़ से आए थे जो बाइक से कानोड़ चाय नाश्ता करने जा रहे थे । तभी सामने से आई अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिससे तीनों बाइक सहित दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, वह मौका पर्चा बनाते हुए कार्रवाई शुरू की।
रिपोर्ट - शंभूलाल कांठा

