प्रतापगढ़ । शहर के पत्रकरो ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया, एकजुटता की ली शपथ
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय स्थित दैनिक कांठल की आवाज कार्यालय पर राष्ट्रीय प्रेस दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर नगर के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया के पत्रकार साथी एकत्रित हुए एवं एक दूसरे को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी। आईएफडब्ल्यूजे के जिलाध्यक्ष एवं दैनिक कांठल की आवाज समाचार पत्र के संपादक मनोज राठौड़ ने आयोजन के तहत एकत्रित हुए सभी पत्रकारों का स्वागत अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई दी।
राठौर ने सभी पत्रकार साथियो को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में पत्रकारिता कठिन दौर में आकर खड़ी हो गई है। आये दिन पत्रकारो के साथ मारपीट की घटनाये हो रही है इन हालात में जहां पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए हमे दिन प्रतिदिन शासन प्रशासन से गुहार लगानी पड़ रही है। आज के इस दिवस पर हम सभी साथी एकता की शपथ लेते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता की ओर अग्रसर होते हुए कार्य करें।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ पत्रकार राकेश सोनी ने उपस्थित पत्रकारों को अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए सभी कलमकारों को इस सफल आयोजन के लिए साधुवाद दिया। इन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रतापगढ़ में अपनी कलम के माध्यम से पत्रकारिता के क्षेत्र में नित नये आयाम स्थापित करते हुए एक श्रेष्ठ पत्रकारिता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों का स्नेह मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्तिथ सभी पत्रकार साथियो ने निष्पक्ष पत्रकारिता एवं एकता की शपथ लेते हुए एक दूसरे को प्रेस दिवस की बधाइयां दी। यहाँ कृष्णकांत शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में आईएफडब्ल्यूजे के जिला उपाध्यक्ष अमित पुरोहित ने आगंतुक सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी पत्रकारों का आव्हान करते हुए कहा कि हमे इसी तरह समय-समय पर जब भी ऐसे अवसर हो सभी पत्रकार एक साथ एकत्रित होते रहें ताकि पत्रकारों की एकता बनी रहे।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के इस अवसर पर पत्रकार यूनुस मंसूरी, शमसुद्दीन शेख, दिलीप सेन, रितेश सालवी, रियाज मंसूरी, किशोर कुमार छाबड़ा, हेमंत सेन हितेश उपाध्याय भरत मेनारिया, अनिल टांक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे ।
