` नमस्ते गांव हेडलाइंस - पढ़े अपने आस पास की मुख्य खबरे सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नमस्ते गांव हेडलाइंस - पढ़े अपने आस पास की मुख्य खबरे

1) सलूम्बर । पालिका विस्तार के विरोध में लोगों ने सौंपा ज्ञापन


सलूम्बर । सलूंबर नगर में नगर पालिका क्षेत्र विस्तार का विरोध थमने में का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों मुख्यालय के आसपास के 10 गांव को पंचायती राज से मुक्त कर पालिका में शामिल किए जाने के लिए सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद में परिसीमन क्षेत्र के गांव में लोगों इसका विरोध कर रहे हैं। 


इसे लेकर बुधवार को 5 गांव के लोग पूर्व और वर्तमान में जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में अदकालिया पंचायत के भई, लकापा और इसरवास पंचायत के डागियांन, रावान, टापरान के लोग लामबंद होकर एसडीएम ऑफिस पहुंचे। जहा प्रकाश चंद्र रेगर, तहसीलदार नारायण लाल जीनगर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा। 


ज्ञापन में बताया कि उक्त गांव पालिका में शामिल करने पर लोगों पर अनावश्यक अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। पंचायती राज की सभी योजना से लोग वंचित हो जाएंगे, ज्ञापन में परिसीमन के गांव पंचायत समिति के अधीन ही यथावत रखने की मांग की। इस दौरान सरपंच कालू मीणा, पूर्व सरपंच रूपलाल, राजू मीणा, सीपी मेहता, सुनील सालवी नारायण सिंह, चंद्रशेखर मेहता, राम सिंह रमेश मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

2) ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो होंगे 2020 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि


बुधवार को ब्राज़ील में हुए ब्रिक्स बिजनेस फोरम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। जहां उन्होंने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से द्विपक्षीय मुलाकातें कीं। ब्राजील में भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश देने के फैसले पर राष्ट्रपति बोल्सनारो का  मोदी ने आभार जताया। इसके साथ ही उन्हें 2020 के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल्सोनारो को भारत आने का निमंत्रण दिया, इसे बोल्सोनारो ने स्वीकार कर लिया। 

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ब्राजील के राष्ट्रपति भारत दौरे पर बिजनेस डेलिगेशन के साथ आएंगे। भारत में इस दौरे के अंतर्गत अंतरिक्ष और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर समझौते कर सकते हैं। 


रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मोदी की मुलाकात हुई, जिसमे दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सुरक्षा और संस्कृति जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पुतिन ने मोदी को अगले साल मॉस्को में होने वाले विक्ट्री डे सेलिब्रेशन में आमंत्रित किया। इस पर मोदी ने खुशी जताते हुए न्योता स्वीकार कर लिया। पुतिन की मोदी के साथ इस साल की यह चौथी मुलाकात हुई है। जिससे भारत और रूस के रिश्ते गहरे होते हुए नजर आ रहे है।

3) भीण्डर । चारगदिया के छह दिवसीय अंबामाता पशु मेले में दूसरे दिन से जमने लगा रंग, 85 हजार में मूर्रा नस्ल की भैंस बिकी


भींडर । चारगदिया में छह दिवसीय अंबामाता पशु मेले में दूसरे दिन बुधवार काे रंग जमने लग गया। मेले में आस-पास के लाेगाें का आना शुरू हाे गया है। दूसरे दिन मेले में लाेगाें ने खूब खरीददारी की साथ ही पशुओ को खरीदने भी बहुत लोग आए। मेले में गाय, भैंस, बैल आदि मवेशियों की आवक हुई है और अभी भी जारी है। पशु व्यापारियों ने बताया कि मेले में विक्रय के लिए 80 हजार से लगाकर 150 लाख तक की भैसें आई है। जिन्हें देखने के लिए लोग पहुंच रहे है। 


पशु मेले में आए व्यापारी देवीलाल गाडाेलिया ने बताया कि मेले के पहले दिन हरियाणा की मूर्रा नस्ल की भैंस की 85 हजार बिक्री हुई। यह भैंस एक टाइम का 7 लीटर दूध देती है। जिसे इटली के पास धाेलाधनेरिया मावली निवासी दिनेश जाट ने खरीदी। इसी के साथ मेले में एलवा म्यूजिकल ग्रुप बड़ीसादड़ी के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर लाेगाें का मनमोह लिया। वहीं मेले आए भामाशाहों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन संजू चौबीसा ने किया। 

मेला स्थल पर पशुओं के शृंगार, मनिहारी, टेंट, बर्तन, ऊनी कपड़े, चाट-पकौड़ी, देवी-देवताओं के चित्र सहित दैनिक जरूरत की चीजों दुकानें लगी हैं। पंचायत की ओर से मेला स्थल पर व्यापारियों के लिए पानी, बिजली की निशुल्क व्यवस्था की गई है। मेला 17 नवंबर तक चलेगा, मेले में हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले का आयोजन ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासी चारगदिया की ओर से करवाया जा रहा है। 

इनका हुआ सम्मान


भजन संध्या में कार्यक्रम में पपु सिंह गाेपालपुरा, शंभु सिंह देवड़ा हींता, गोवर्धन सालवी हींता, ललित वैष्णव हींता, कन्हैयालाल डांगी खेडली, शंकर प्रजापत जयपुर, डालचंद रेगर खेराेदा, कालू लाल वैष्णव आदि भामाशाहों का सम्मान किया गया।

4) सलुम्बर । धौलागढ़ क्षेत्र में महादेव के जयकारों के साथ शिलाओ की स्थापना



सलुम्बर । गुरु गोरक्षनाथ की तपोभूमि एवं धोलागढ़ पर्वत की तलहटी में पशुपतिनाथ मंदिर निर्माण, शिला पूजन अनुष्ठान में गुरुवार को यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। महादेव के जयकारों के बीच कुर्म शिला विधान व दसों दिशाओं की शिला का पूजन व स्थापना हुई। 


योगी प्रकाशनाथ महाराज तथा सर्व समाज धौलागढ़ क्षेत्र के तत्वाधान व आचार्य पंडित निखिल शुक्ला सहित 15 पंडितों के वैदिक मंत्रोचार तथा शिल्पी  सूदर्शन सोमपुरा व नारायण सोमपुरा के निर्देशन में गणेश पूजन, मातृका पूजन, पुण्या वाचन,अग्नि स्थापना, हवन व पूजन लाभार्थी परिवार मुकेश भोई, मावजी पाटीदार, गणपत सिंह, भिमराज मीणा, किशोर सिंह, शंभू सिंह, भंवर सिंह गौतम पाटीदार, योगेंद्र सिंह, गणपत सिंह चुंडावत, नरवर सिंह, भिमराज मेघवाल, लक्ष्मीलाल सूथार, मूकेशनाथ, देवनाथ जोगी, भैरोसिह, लक्ष्मण नाथ, कचरू नाथ, रायालाल मीणा, राकेश मीणा, रघुवीरसिंह, संग्राम सिंह, नाग मीणा, भेरूलाल ननोमा व देवीलाल पटेल परिवार ने विभिन्न अनुष्ठान व पूजन कर शिलाओ की वैदिक मंत्रोचार के साथ स्थापना की। 


इस अवसर पर आसपास क्षेत्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक व रूद्र वाहिनी संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

5) कानोड़ । खेत में बिगर मुंडेर के कुएं में मिला शव


कानोड़ । नगर पालिका क्षेत्र कानोड़ में तुलसी अमृत के पास एक खेत के कुए पर रामलाल पिता शिव लाल खटीक उम्र 48 वर्ष का शव मिला। बिगर मुंडेर का कुआं होने से पैर फिसलने से अंदर गिरने की बात सामने आई। 



कानोड़ थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

6) कानोड़ । वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत पहुंचे कानोड़, प्रत्याशियों से लिया वाडो का फीडबैक, दिया जीत का मंत्र

वार्ड नंबर 1 कांग्रेस प्रत्याशी से फीडबैक लेते विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत

कानोड़ । नगर पालिका कानोड़ के चुनाव को लेकर गुरुवार को विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत कानोड़ पहुंचे और प्रत्याशियों से हर वार्ड का फीडबैक लिया। साथ ही हर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया की, कांग्रेस के हर प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत लगा दे। कुछ दिनों से वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत की तबीयत खराब होने से वह कानोड़ पालिका के चुनाव में भाग नहीं ले पाए। 


लेकिन गुरुवार को करीब 3:00 बजे प्रताप चौराहे स्थित पूर्व प्रधान करण सिंह कोठारी के आवास पर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर हर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हर वार्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

7) कानोड़ । नगर पालिका चुनाव के लिए थम गया चुनाव प्रचार का शोर 


कानोड़ । नगर पालिका चुनाव के लिए गुरुवार शाम 5 बजे से प्रचार में रोक लग गयी, राजनीतिक दल व प्रत्याशी सार्वजनिक सभा नहीं कर सकेंगे। साथ ही अब जुलूस भी नहीं निकाला जा सकेगा, प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर पाएंगे। 



नगर पालिका चुनाव का मतदान 16 नवंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक EVM के जरिए होगा और मतगणना 19 नवंबर को की जाएगी। अध्यक्ष का चुनाव 26 नवंबर को और उपाध्यक्ष का चुनाव 27 नवंबर को होगा।

8) प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक थाना का विद्युत चोरो के खिलाफ शक्त कदम, 10 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज

        

प्रतापगढ़। विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रतापगढ़ में आज निगम के सहायक अभियन्ता नारायण सिंह राठौड़ ने 10 उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराये है। बिजली चोरी थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया की केशराम पुत्र नाथुलाल मीणा निवासी हथुनिया राशि 5315 रूपये व सुरेश पुत्र बालमुकुन्द 5315 रूपये व विद्या शास्त्री निवासी झासड़ी राशि 3386 रूपये व उस्मान मुसलमान निवासी बजंरगगढ़ 6215 रूपये व मीराबाई पत्नि कारूलाल मीणा 5869 रूपये व कन्हैयालाल पुत्र मुरलीदास बैरागी निवासी बासवाड़ा रोड, प्रतापगढ़ 68033 रूपये व शम्भुलाल पुत्र मगन आंजना निवासी चनियाखेड़ी 5850 रूपये व राहुल पुत्र मानसिंह निवासी वरमण्डल 4310 रूपये व गुणवन लाल पुत्र मन्नालाल निवासी वरमण्डल राशि 5850 रूपये व दिलिप पुत्र केसरीमल दोसी निवासी कालका माता रोड़, प्रतापगढ़ के निवासीयो के खिलाफ विद्युत चोरी के प्रकरण धारा 135 विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत थाना हाजा पर दर्ज हुए है। थानाअधिकारी बीएल मीणा ने बताया की सभी आरोपीयो को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। आरोपियो द्वारा राशि जमा नहीं कराने पर गिरफ्तार कर न्यायलय में चालान पेश किया जावेगा।


recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow