प्रतापगढ़ । विद्युत चोरी निरोधक थाना का विद्युत चोरो के खिलाफ शक्त कदम, 10 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज
प्रतापगढ़। विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना प्रतापगढ़ में आज निगम के सहायक अभियन्ता नारायण सिंह राठौड़ ने 10 उपभोक्ता के खिलाफ बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराये है। बिजली चोरी थाना प्रभारी बीएल मीणा ने बताया की केशराम पुत्र नाथुलाल मीणा निवासी हथुनिया राशि 5315 रूपये व सुरेश पुत्र बालमुकुन्द 5315 रूपये व विद्या शास्त्री निवासी झासड़ी राशि 3386 रूपये व उस्मान मुसलमान निवासी बजंरगगढ़ 6215 रूपये व मीराबाई पत्नि कारूलाल मीणा 5869 रूपये व कन्हैयालाल पुत्र मुरलीदास बैरागी निवासी बासवाड़ा रोड, प्रतापगढ़ 68033 रूपये व शम्भुलाल पुत्र मगन आंजना निवासी चनियाखेड़ी 5850 रूपये व राहुल पुत्र मानसिंह निवासी वरमण्डल 4310 रूपये व गुणवन लाल पुत्र मन्नालाल निवासी वरमण्डल राशि 5850 रूपये व दिलिप पुत्र केसरीमल दोसी निवासी कालका माता रोड़, प्रतापगढ़ के निवासीयो के खिलाफ विद्युत चोरी के प्रकरण धारा 135 विद्युत अधिनियम 2003 के अन्तर्गत थाना हाजा पर दर्ज हुए है। थानाअधिकारी बीएल मीणा ने बताया की सभी आरोपीयो को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। आरोपियो द्वारा राशि जमा नहीं कराने पर गिरफ्तार कर न्यायलय में चालान पेश किया जावेगा।
