` कानोड़ भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 के टिकट वितरण को लेकर हंगामा, आपस में चले लात-घूंसे सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कानोड़ भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 के टिकट वितरण को लेकर हंगामा, आपस में चले लात-घूंसे


कानोड़। नगर पालिका चुनाव के तहत भाजपा के नामांकन के बाद कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूसे चले। कानोड़ भाजपा में टिकट वितरण को लेकर चल रही खींचतान लड़ाई में तब्दील होती नज़र आयी है। उदयपुर के कानोड़ भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 के टिकट वितरण को लेकर हंगामा हो गया और कार्यकर्ता आपस में लात-घूंसे चलाने लगे। जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, डेयरी चेयरमैन गीता पटेल और प्रमुख पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद थे और हुड़दंग में असहाय नज़र आये। 2 भाजपा पदाधिकारियों और अन्य कार्यकर्ताओं को चोट आई है आपको बताते चले कि उक्त बैठक कानोड़ के पुरोहित वाटिका में चल रही थी। मामला बढ़ता देख उदयपुर से आए भाजपा के पदाधिकारी वहां से रवाना हो गए। 


दिन में बैंड बाजों के साथ भाजपाइयों ने एकजुटता दिखाई जिसने विरोधियों के दिलों की धड़कन बढा दी लेकिन जैसे ही एकजुटता लात घूंसों में बदली भाजपा फिर बिखरी नजर आई । भाजपा के कुछ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए तो कुछ मंगलवार को किए जाएंगे । जानकारी के अनुसार नामांकन के बाद 3:30 बजे भाजपा कार्यालय में वार्ड 8 में दाखिल दो नामांकन को लेकर चर्चा चल रही थी कि दोनों के पक्ष आपस में भिड़ गए जिससे दोनों ही पक्षों में मामला हाथापाई तक पहुंच गया। वार्ड नंबर 8 के टिकट बंटवारे को लेकर यह विवाद हुआ दो नामांकन दाखिल हुए थे वार्ड 8 से जिसके बाद कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में मंथन किया जा रहा था तभी बाहर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जो लहूलुहान हो गए जिसके बाद मीडिया को दूर रखने के लिए कार्यालय का अंदर से दरवाजा बंद कर दिया लेकिन घायल कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। वहीं टिकट भी अन्य विकल्प को देने का पार्टी पदाधिकारियों ने तय किया तो। वही शाम को 7:00 बजे के करीब वार्ड नंबर 8 का नया टिकट जारी करते हुए भाजपा ने दीपक शर्मा को प्रत्याशी बनाया। भाजपा की ओर से आज वार्ड नंबर 6, 12 तथा वार्ड नंबर 8 से खूनी संघर्ष होने के बाद दीपक शर्मा भरेंगे अपना नामांकन। वहीं दूसरी ओर जनता सेना एवं कांग्रेस तथा निर्दलीय आज भरेंगे अपना-अपना नामांकन।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow