उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में तेज हवाओ और भारी बारिश की सम्भावना के चलते येलो अलर्ट जारी
क्षेत्र में तेज हवाओ के साथ बारिश की सम्भावना जताई जा रही है। माैसम विभाग ने राजस्थान के 13 जिलाें में यलाे अलर्ट यानी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसका कारण अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ‘महा’ है जिसका असर राजस्थान पर भी पड़ेगा। माैसम विभाग के अनुसार चक्रवात ‘महा’ तेजी से तटीय इलाकाें की तरफ बढ़ रहा है।
यह 6 नवंबर की रात गुजरात व महाराष्ट्र के तटीय इलाकाें से टकराएगा। इससे दक्षिणी-पूर्वी इलाकाें में लाे प्रेशर एरिया डवलप हाेगा, इस कारण 6 और 7 नवंबर काे प्रदेश के कई जिलाें में बादल छाए रहेंगे और हल्की व तेज बारिश हो सकती हैं।
माैसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलाें में यलाे अलर्ट जारी किया है, काेटा, बारां, झालावाड़, टाेंक, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्ताैड़गढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, सिराेही जिले इनमे शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार 80-100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।हालांकि चक्रवात का असर एक ही दिन रहने की संभावना है। फिलहाल माैसम विभाग चक्रवात महा की मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।
