कपासन: रेलगाड़ी को सजाया गुब्बारों से
उत्तर पश्चिमी रेलवे के कपासन स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित बांद्रा उदयपुर 12995 ट्रेन के ठहराव की खबर सोशियल मीडिया पर हुई वायरल। खबर का सच जानने के लिए संवाददाता ने रेलवे से चाही जानकारी। रेलवे स्टेशन मास्टर ने बांद्रा उदयपुर एक्सप्रेस के ठहराव की जानकारी से मना किया । स्टेशन मास्टर ने बताया कि बांद्रा से उदयपुर जा रही 12995 गाड़ी के ड्राइवर का रेलवे सेवा से 9 अगस्त को रिटायरमेंट होने से आज ड्राइवर नारायणलाल का आखरी ट्रिप होने से गाड़ी को गुब्बारों से सजाया गया था। गाड़ी चित्तौड़गढ़ से उदयपुर की ओर जाने से पूर्व उदयपुर से चलकर जयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12991 को क्रासिंग देने के लिए कपासन में खड़ी की गई थी।इसी बीच किसी व्यक्ति ने सजाई हुई ट्रेन का फोटो सोशियल प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया । दिन भर लोगों ने इस खबर की सत्यता जानने के लिए एक दूसरे को फोन करते रहे।
रिपोर्ट: शंभूदयाल टेलर
