कपासन ।मिड डे मील के औचक निरीक्षण में पाई कई कमियां
कपासन । राज्य सरकार के आदेशानुसार एमडीएम के औचक निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन कई विद्यालय में एमडीएम में कई सारी कमियां निरीक्षण करते अधिकारियों द्वारा देखी गई। कई विद्यालयों में बनायीं गयी खिचड़ी में मसाले तो कहीं आलू और अन्य सामग्री नहीं थी इस पर अधिकारियों ने गुणवत्तापूर्ण एमडीएम बनाने हेतु निर्देश दिए।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माताजी का खेड़ा में खिचड़ी में तेल भी नहीं था खिचड़ी बर्तनों में चिपक जाने से उसका स्वाद भी बिगड़ गया था एवं बालकों की संख्या से अधिक मात्रा में खिचड़ी शेष बनी हुई थी निरीक्षण करते अधिकारियों ने फटकार लगाते हुए नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एमडीएम बनाने हेतु निर्देश दिए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धमाणा में अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी राम सिंह चुंडावत के निरीक्षण के दौरान खिचड़ी गुणवत्तापूर्ण नहीं पाई। फल भी सोमवार के स्थान पर आज वितरित किए गए। इस पर उन्हें नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए।
उपखंड अधिकारी अभिषेक गोयल ने तुरकिया कला, विकास अधिकारी कुमुद सोलंकी ने बिरौली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील मीणा ने बेनीपुरी, एनपीडब्ल्यूपी कपासन सचिव कृषि उपज मंडी पंकज पारीक ने रेणुका का खेड़ा, सहायक अभियंता हीरालाल ने हापा खेड़ी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी घनश्याम गौड़ ने मोडा खेड़ा, दोलजी का खेड़ा का नोडल प्रधानाचार्य राजेश जोशी ने, कल्याणपुरा आई एन वाटर शेड सुरेश चंद्र ने चौका खेड़ा का निरीक्षण किया।
रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर
