कपासन : हर्षोल्लास के साथ गया जन्माष्टमी पर्व



कपासन नगर सहित आसपास के क्षेत्र में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई। चारभुजा मंदिर पर भगवान चारभुजानाथ को विशेष श्रंगार कराया गया। नगर के कल्याण राय जी मंदिर पर पूरे मंदिर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया है। कावड़ीया मंदिर सहित कई मंदिरों में भगवान कृष्ण की झांकियां सजाई गई। इस अवसर विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें समीपवर्ती तुरकिया कला गांव में चारभुजा मंदिर प्रांगण में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर में सभी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के चलते पुलिस जाब्ता तैनात रहा।



रिपोर्ट: शंभू-दयाल टेलर 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow