कपासन । नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष 87 वर्षीय रामचन्द्र मोदी का गुरुवार सुबह निधन हो गया।


कपासन । पूर्व नपा अध्यक्ष प्रमोद मोदी के पिता एंव पुर्व पालिका अध्यक्ष रामचन्द्र मोदी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पूर्व अध्यक्ष मोदी यहां वर्ष 1982 से 85 तक नगर पालिक के अध्यक्ष पद पर रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ वो नगर कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर भी रहे।

उनका अंतिम संस्कार रेलवे स्टेशन के पास स्थित मोक्ष धाम पर किया गया।अंतिम संस्कार में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, प्रधान भेरुलाल चोधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक चण्डालिया, नपा अध्यक्ष दिलीप व्यास, उपाध्यक्ष गजेंद्र बाघमार, युवामोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, प्रतिपक्ष नेता विनोद बारेगामा, रमेश दशोरा सहित कांग्रेस भाजपा के कई जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,पार्षदों सहित नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow