कपासन : कल्याणराय मन्दिर पर महिला मंडल द्वारा मनाया गया नन्द महोत्सव
कपासन। नगर के कल्याणराय मन्दिर पर महिला मंडल द्वारा नन्द महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महिला मंडल की सदस्या गीता देवी पलोड के अनुसार रविवार दोपहर को महिला मंडल द्वारा नन्द महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया,महोत्सव के अंतर्गत महिलाओं ने कृष्ण पर रचित भजनों को गाये,बालक कृष्ण राधा बन कर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। मटकी फोड़ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला मण्डल की की सदस्य उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट: शंभू-दयाल टेलर


