अवैध बजरी परिवहन करते पांच डम्पर जप्त, छोटीसादड़ी पुलिस की कार्यवाही
प्रतापगढ़। आज बजरी माफिया में मचा हडकम्प अवैध बजरी परिवहन करते पांच डम्पर जब्त, पांचो डम्पर चालको को भेजा जेल। पुजा अवाना पुलिस अधीक्षक महोदया जिला प्रतापगढ़ के निर्दशन संजय गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विजयपालसिह, पुलिस उप अधीक्षक महोदय वृत्त छोटीसादडी के निर्देशानुसार तथा जिला कलेक्टर प्रतापगद द्वारा जिले मे अवैध खनन तथा अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम हेतु गठित एसआईटी टीम गणेश पंचाल तहसीलदार छोटीसादडी आवेश माथर खनिज कार्यनिदेशक, भूविज्ञान प्रतापगढ़ रविन्द्रसिंह चौधरी, थानाधिकारी पुलिस थाना छोटीसादडी व अश्वनी प्रतापसिह रेन्जर छोटीसादडी द्वारा कार्यवाही करते हुए इमरोज पाच रेती से गरे अवैध डम्पर जिनके रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 09 जीबी 0195 , आरजे 09 जीबी 0277 , आरजे 09 जीडी 5916, आरजे 09 जीसी 5380 व एक बिना नम्बरी को मौके पर कारूण्डा चोराहे पर जब्त किया गया तथा मौके पर पाचो डम्पर चालक 1 देवीलाल पिता मोहनलाल सुधार उम्र 32 साल निवासी मन्पगंज थान हमीरगढ जिला भीलवाड़ा, 2 पूर्णसिंह पिता रणजीतसिंह दरोगा उम्र 24 साल निवासी कुंवारड़ी थाना मगरोप जिला भीलवाड़ा, 3 राजलाल पिता रामवरलाल नायक उम्र 25 साल निवासी कूवालिया थाना गंगरार जिला चित्तौगढ़, 4 बबलू पिता देवी लाल जाट उम्र 20 साल निवासी भावडीराडा थाना गंगरार जिला चितोडगढ, 5 शंकरलाल पिता रतनलाल गुर्जर उम्र 26 साल निवासी मतकडा थाना निम्बोहड़ा सदर जिला चित्तौगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिन्हें न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया । तथा जब्तशुदा डम्परो के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही जारी है । ज्ञात रहे कि प्रदेश में बजरी परिवहन पर माननीय न्यायालय द्वारा रोक के बावजूद भी अवैध बजरी खनन तथा परोवहन को सिलसिला जारी है पदेश में दिन प्रतिदिन बजरी माफिया द्वारा निरोधक दल पर हमला व वाहन नही रोक कर चले जाना कि घटनाए होती रहती है इसी क्रम में आज कि कार्यवाही से अवैध बजरी परिवहन मे रोकथाम मे टीम द्वारा सफलता हासिल कि है।
रिपोर्ट - लोकेश जणवा
