कपासन उपखण्ड में गिरा विद्युत् पोल, बड़ा हादसा टला
कपासन उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी में सामने आया कि शनिमहाराज से गुमानपुरा जाने वाले रास्ते पर 11 केवी लाइन का विद्युत पोल बिना किसी तेज हवा के नीचे गिर गया। इससे विद्युत तार लटक गए। गनीमत यह रहा कि इस दौरान विद्युत पोल के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों ने विद्युत पोल से काफी पहले अपना वाहन रोक दिए थे। मामले की सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई और विद्युत प्रवाह बंद करवाया। विद्युत पोल गिरने से मार्ग के दोनों तरफ करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
रिपोर्ट - शम्भू दयाल टेलर
