कपासन में भगवान रणछोड़ राय को छप्पन भोग लगाया
कपासन| भगवान रणछोड़ राय को छप्पन भोग लगाया। कपासन क्षेत्र में स्थित धमाणा गांव में गुरुवार को हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान रणछोड़ राय को छप्पन पकवानों का भोग लगाया गया। इस दौरान गांव में भगवान रणछोड़राय की शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा बड़े मंदिर से शुरू हुई जो गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची। शोभा यात्रा का श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए भगवान रणछोड़राय की आरती की। शोभायात्रा के बड़े मंदिर पहुँचने पर भगवान को छप्पन पकवानों का भोग लगा कर महाआरती की। इसके बाद भक्तों में प्रसाद में वितरित किया गया।
रिपोर्ट - शंभूदयाल टेलर

