कपासन की बाकली नदी में बहे युवक को 14 घंटे बाद निकाला गया
कपासन थाना क्षेत्र के गांव सुरपुर में बाकली नदी की पुलिया से बुधवार शाम बहे युवक को करीब 14 घंटे बाद निकाल लिया गया। इसके लिए सिविल डिफेंस की टीम गुरुवार सुबह सुरपुर पहुंची थी। मौके पर कपासन पुलिस व ग्रामीणों की मौजूदगी में टीम ने डूबे युवक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद बिहारीलाल खटीक का शव बाहर निकाल लिया। गुरुवार सुबह भी बांकली नदी की पुलिया के ऊपर से पानी का बहाव था लेकिन इसकी गति कम थी। मौके पर जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम में शामिल गोताखोर सुरपुर पहुंचे थे, जिन्होंने शव की तलाश की। मौके पर सरंपच सीमा जाट व पुलिस के आला अधिकारी पहुचे। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो के सुपुर्द किया गया।
रिपोर्ट - शम्भूदयाल टेलर
