नकली शराब बनाने वाले मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार, आसपुर पुलिस को मिली एक और सफलता


डूंगरपुर । आसपुर पुलिस को एक सफलता और मिली, नकली शराब बनाने वाले वांछित अपराधी मास्टरमाइंड कमलेश गर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया व अन्य की तलाश जारी है। डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर नक़ली शराब बनाने व तश्करी पर लगाम लगाने का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। 



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामलाल चंदेल, वृताधिकारी सागवाड़ा नीरजन चारण के निर्देशन में आसपुर थाना प्रभारी रीजवान ख़ान द्वारा सतत निगरानी में मुखबिर तंत्र द्वारा 12-10-2019 को नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़  किया था, जिसमें कई सारे लोग थे। अभी तक कुछ गिरफ्तार हुए है, बाकी की तलाश जारी है। 


पुलिस की सख्त कार्रवाई नकली शराब बनाने वालो के खिलाफ जारी है। धर्मेंद्र( बबु) पिता गोपाल मेहता को पहले से ही गिरफ्तार कर रखा है। बाकी वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान जारी है।


रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow