सलूम्बर। अभियुक्त को जेल भेजने पर समाज जनों में रोष, सौंपा ज्ञापन



सलूम्बर । दिल्ली में  हुए वकील और पुलिस की वारदात पर सोशल मीडिया पर सलूंबर क्षेत्र के जितेंद्र जोशी नामक युवक ने पुलिस के समर्थन में की गई टिप्पणी पर सलूम्बर अधिवक्ता द्वारा पोस्ट पर कमेंट करने पर उपजे विवाद पर सलूम्बर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता द्वारा सलूम्बर पुलिस थाने में परिवाद दर्ज करवाया गया और परिवाद पर पुलिस ने अभियुक्त को तहसीदार के सामने पेश किया गया। जहाँ तहसीलदार द्वारा युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। जो एक दिन बाद जमानत पर युवक को रिहा भी कर दिया गया।


इस पूरे विषय में उपजे विवाद को लेकर जितेंद्र जोशी के समर्थन में श्री गौड़ ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को उपखंड कार्यालय पहुंच कर जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि समाज जनों के जितेंद्र जोशी द्वारा अभिव्यक्ति एक कमेंट को प्रदर्शित किया गया था जिस पर कुछ व्यक्ति के द्वारा पोस्ट को गलत मान कर उस पोस्ट पर कमेंट किए, उस पर उसके विरुद्ध एक प्रकरण पुलिस थाना सलूंबर में एक परिवार जिसकी जांच हेड कांस्टेबल पुलिस थाना सलूंबर के द्वारा की गई जिसमें अपराध की धारा 151 को कायम की गई जिस पर पुलिस अधिकारियों के द्वारा उसे तत्कालीन कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष मजिस्ट्रेट के द्वारा बिना तथ्यात्मक रिपोर्ट जांच किये बिना ही जेल भेज दिया गया है आज तक सलूम्बर में 151 की धारा में किसी को जेल नही हुई है परंतु राजनीति के चलते युवक को जेल भेजा गया है और समाज जनों ने मांग करते हुए कहा की इस मामले में पूरी निष्पक जांच की जाये|



रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow