आंगनवाडी केन्द्र प्रथम में सामुदायिक बैठक का किया गया आयोजन
आई पी ई ग्लोबल संस्था, महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में गर्भवती महिलाओ, धात्री एवं किशोरावस्था में पोषण व आहार संबंधी, व्यवहार परिवर्तन के बारें में जागरूकता लाने के लिए जिले में संचालित सहभागी सीख एवं क्रियान्वयन बैठको के क्रम में भटेवर आंगनवाडी केन्द्र प्रथम में सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महिलाओ में पोषण संबंधी होने वाली समस्या एवं समाधान के ऊपर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में आई पी ग्लोबल संस्था ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रोहित कुमार शर्मा ने स्वास्थ्य, पोषण, गर्भावस्था में देखभाल, टीकाकरण, अनीमिया और कुपोषण आई वाय सी एफ, परिवार नियोजन के बारे में महिलाओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक के दौरान आशा कार्यकर्ता गोमती सेन ने महिलाओ को पोषण के बारें में प्रकाश डालते हुए बताया की बच्चे के पूर्ण विकास के लिए गर्भवती माता को दिन में 5 बार भोजन करना आवश्यक है। इसके साथ आयरन एवं केल्शियम की गोली समय पर खाना चाहिए। बच्चे के सही विकास के लिए रात में पूरी नींद लेना अत्यंत आवश्यक है।
आशा कार्यकर्ता मंजु वैष्णव, गौतमी आमेटा, कमला खारोल, हेमलता आमेटा, सुशिला अहिर ने गर्भवती महिलाओ को आंगनवाड़ी में सुविधाओं का लाभ लेने, नियमित वजन चैक कराने, आंगनवाडी केन्द्र से खाद्य पदार्थ का उपयोग करने, संतुलित भोजन का सेवन करने की अपील की। बैठक के दौरान वार्डपंच दुर्गा देवी जाट, जशोदा देवी, अध्यापक अरूण मल्हार, श्याम सुंदर जोशी के साथ ग्रामिण महिलाएं उपस्थित रहीं।
