भीण्डर के सुरजपोल पर स्कूल की छात्रा को टक्कर मार किया घायल, बालिका हुई बेहोश
भीण्डर । भीण्डर नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती तादाद से किसी की जनहानि करने की आंशका बढ़ चूकी है। सोमवार शाम को एक स्कूली छात्रा को सांड ने उठाकर फेंक दिया, जिससे छात्रा गंभीर घायल हो गई और बेहोश हो गई। पीड़ित को तुरन्त भीण्डर चिकित्सालय ले जाया गया। जानकारी के अनुसार भीण्डर नगर पालिका क्षेत्र में लगातार आवारा पशु की तादाद बढ़ती जा रही है।
पालिका ने अगस्त माह में भी आवारा पशु को पकड़ने का अभियान चलाया था, लेकिन 20-25 पशु पकड़ करके अभियान की इतिश्री कर दी थी।लेकिन आवारा पशु की तादाद लगातार बढ़ती गई। जिससे यह प्रतिदिन किसी ना किसी पर हमला करके घायल कर देते है। पिछले दिनों भी एक बुर्जुग पर हमला कर दिया था, जिससे उसकी आंख पर गंभीर चोट आईं।
सोमवार को डाबियों का खेड़ा निवासी उर्मिला गायरी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय से अध्ययन करके घर लौट रही थी, सुरजपोल पर सांड ने उठाकर फेंक दिया। जिससे बालिका के सिर व शरीर पर गंभीर चोट आईं और बेहोश हो गई। लोगों की मांग हैं कि, पालिका आवारा सांड, श्वान, गधे, सुअर सहित अन्य आवारा पशुओं को तुरन्त पकड़ करके बाहर जंगल में छोड़ा जावें |
भीण्डर नगर में बढ़ते आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए जल्द अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए पिंजरा मंगवाया हैं जो आते ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा।हेमंत तेली, अध्यक्ष नगर पालिका भीण्डर
रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा
