` श्री सांवलियाजी मंदिर में निकाली गई शोभायात्रा सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री सांवलियाजी मंदिर में निकाली गई शोभायात्रा

उदयपुर। प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में भक्तो ने भगवान के संग जमकर फाग खेली।



निर्जला एकादशी की रात्रि में सांयकालीन आरती के पश्चात भगवान सांवलिया सेठ के बाल स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना पूजारी द्वारकादास ने की, इसके बाद मंदिर के बाहर बेवाण में स्थापित किया। इस दौरान मंदिर के अन्दर व बाहर खडे सैंकडो श्रद्धालुओं ने सेठ के जमकर जयकारे लगाए। मंदिर परिसर के बाहर भी श्रद्धालुओं ने भगवान के संग जमकर फाग खेली। इसके बाद शोभायात्रा बैण्ड बाजो व थाली मांदल के साथ आरम्भ हुई, जिसमें श्रद्धालु लोकवाद्य यंत्रो व बैण्डबाजो के भक्ति गीतो पर नाचते-गाते चल रहे थे। यह शोभायात्रा पुरानी गाडरी बस्ती, घाटी, होलीथडा, नीम चैक, गढी का देवरा, दर्जीयों का मौहल्ला होते हुए तडके 4 बजे सांवलियाजी मंदिर में पहुंची, जहां पर विशेष आरती हुई। इस दौरान रात भर मंदिर दर्शन भी खुले रहे। बाद में प्रसाद का वितरण भी किया गया। 



recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow