भीण्डर के सुरजपोल पर आधुनिक प्रतिक्षालय बनना शुरू

भीण्डर नगर में चल रही थी इसको हटाने की चर्चा, लेकिन हो रहा हैं नवनिर्माण


भीण्डर । भीण्डर नगर पालिका द्वारा सुरजपोल पर वर्षों पुराने प्रतिक्षालय की जगह आधुनिक प्रतिक्षालय बनाने का काम शुरू हो चूका है। जबकि नगर में पिछले कई दिनों से प्रतिक्षालय हटाने की चर्चा आम हो रही थी। भीण्डर के सुरजपोल पर रोड का विस्तार करने व केबिन हटाते हुए प्रतिक्षालय हटाने की चर्चा भी चल रही थी। 

लेकिन केबिन हटाने के बाद पालिका द्वारा प्रतिक्षालय के पीछे नवीन दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया। जिससे अब चर्चा शुरू हो गई कि आधुनिक प्रतिक्षालय बनेगा। इसको लेकर पालिका के जिम्मेदार ने बताया कि प्रतिक्षालय का विस्तार करते हुए उसे नवीन तर्ज पर बनाया जाएगा। 

जिसमें बैठने के लिए सुव्यवस्थित व्यवस्था करते हुए, आरामदायक स्टील कुर्सी, पंखें, टीवी, बुर्जुग व विकलांग के चढ़ने के लिए रैम्प, तीसरी नजर के लिए कैमरे, टीनशेड हटाकर छत, आधुनिक महिला-पुरूष शौचालय, ऑरो पेयजल सहित विभिन्न सुविधाओं के साथ सुसज्जित होगा।

रिपोर्ट-जयदीप चौबीसा 

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow