भींडर। मौसम में बदलाव, शहर ने ओढ़ ली कोहरे की चुनर


भींडर । उदयपुर जिले के भींडर नगर एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी हवाओं के चलते मौसम में दो दिन से बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ठंड बढ़ने के साथ विजिबिलिटी भी काफी घट गई है। 

नगर में काफी ठंडक रही दोपहर तक आसमान पूरा साफ नहीं हुआ। दिन भर हल्की ठंडक और गलन का अहसास हुआ। नगरवासी ठंड से बचने के लिए सुबह शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं।

रिपोर्ट - जयदीप चौबीसा 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow