जयसमन्द | देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मारते हुए बाईक को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटा
जयसमन्द | सराडा थाना क्षेत्र के जयसमन्द पुलिस चौकी के सामने देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने भीषण टक्कर मारते हुए बाईक को करीब पांच सौ मीटर तक घसीटा | हादसे में बाईक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गये | घटना के बाद चालक अपना शर्ट फैक कर मौके से फरार हो गया | जानकारी के अनुसार तीनों घायल सलूम्बर थाना क्षेत्र के खेराड के रहने वाले बताए जा रहे है | ट्रक द्वारा घसीटने ने बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | लेकिन टक्कर से उछलने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गये जिन्हें पुलिस व ग्रामीणों ने तत्काल जयसमन्द में प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से उदयपुर रेफर किया | पुलिस ने दोनो वाहनों जब्त कर लिया |



