वल्लभनगर । गांवो में किसान बुवाई के लिए कर रहे है खेतो को तैयार
वल्लभनगर । उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवो में किसान रबी की फसलो में गेहूं, जौ, सरसो सहित विभिन्न फसलो की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में जुट गए है। इस साल अतिवृष्टि से खरीब की फसल में खराबा होने से किसानों को निराश होना पड़ गया।
लेकिन बारिश अच्छी होने से रबी की फसलो के बम्पर पैदावार होने की उम्मीद है। सरजणा बांध लबालब होने से किसानों को सिंचाई के लिए नहरों द्वारा पानी मिलने लग गया है। रबी की फसल के लिए किसान अपने-अपने खेतो को तैयार करने में लग गए है। उपखण्ड क्षैत्र के विभिन्न गॉवों में किसान खेतो में फसलों की बुवाई करने के लिए खेतो की साफ-सफाई और मेढ बनाने के कार्य में लग गए है।
