सलुम्बर । दमामी और नगारची समाज को गैर हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताकर प्रमाण पत्र जारी करने के विरोध में हिन्दू जागरण मंच ने सौंपा ज्ञापन


सलुम्बर । सलुम्बर में जाति एवं खातेदारी की जमाबंदी की नकल के नाम पर राजस्थान सरकार जन्म से मृत्यु उपरांत तक सनातन धर्म मानने वाले दमामी और नगारची समाज को गैर हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताकर प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिसको लेकर सलुम्बर नगर के हिन्दू जांगरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपा।  

ज्ञापन में बताया कि दमामी नगारची जाति एवं खातेदारी की जमाबंदी की नकल के नाम पर राजस्थान सरकार जन्म से मृत्यु उपरांत तक सनातन धर्म मानने वाले दमामी और नगारची समाज को गैर हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताकर प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। जो कि अत्यंत निंदनीय है। प्रदेश सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में दमामी और नगारची समाज का नाम शामिल है, फिर भी इन्हें गैर हिंदू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी बताना समाज को तोडने एवं बांटने जैसी साजिश है। 


पूर्व में भी समाज के वरिष्ठों एवं समाज जनों ने संभागीय आयुक्त सहित प्रशासनिक स्तर पर कई बार विरोध दर्ज कराया पर सुनवाई नहीं की गई। इस पर सिर्फ दमामी एवं नगारची समाज ही नही अपितु सर्व समाजो एवं संगठनों में भारी रोष है। जिसको लेकर हिंदू जागरण मंच चित्तौड़ प्रांत सहित समस्त समाज एवं संगठन मांग करते हैं कि उपरोक्त समाजो को गैर हिन्दू एवं मुस्लिम धर्मावलंबी अंकित नही किया जाए। 

अन्यथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश एवं समाजों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शीध्र ही इस समस्या पर प्रमुखता से ध्यान केंद्रित कर समाधान किया जाए। सलुम्बर में हिन्दू जागरण के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है, साथ ही सलूंबर के बार एसोसिएशन के अधिवक्ता के द्वारा भी इस पर नाराजगी जताई गई है। 


हिंदू जागरण मंच के इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के विभाग सहमंत्री-प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री-शंकर लाल भोई, जिला सह महामंत्री-दुरगेस  शर्मा, संतोष ऱाठोड, विधिक प्रमुख-राकेश पुर्बिया, जिला मिडीया प्रभारि-देवानंनद दमामी संरक्षक-कन्हेयालाल नेभनाणी, नगर महामंत्री-रिषभ सेठ, नगर सहमंत्री-भिमराज भोई, वायामशाला प्रमुख-पारस नाथ, गोरव वेषणव,  ववस्था प्रमुख-जगदिश भोई, किशन लाल भोई, प्रचार प्रमुख-निर्मल गाछा, कोषाधयक्ष प्रमुख-विकास गर्ग, ऐडवोकेट-विजेश भलवाडा, रणजीत पुर्बिया, हरिश मिणा, पुरि, मागिलाल गवारिया, सदस्य-सुनील सालवी,रमेश नाथ, दमामी समाज के प्रमुख-भवानी शंकर दमामी, राजेन्द्र दमामी,  भूपेंद्र दमामी , देवनारायण दमामी व समाज के मोतबिर मौजूद रहे।

रिपोर्ट - देवानंद दमामी 

recent posts

Recent Posts Widget

Facebook Follow