प्रतापगढ़ । राजस्थान ग्रामीण राजीविका विकास परिषद प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित हुई आमसभा
राज्य सरकार द्वारा गरीब परिवारों को समुह बनवाकर दिया जाएगा फायदा
बांसवाड़ा जिले से राजीविका मिशन की टीम साटोला मे गत 10 दिनो से महिलाओं को समुह मे जोडकर दे रही प्रशिक्षण
साटोला ग्राम पंचायत में अब तक सात समुहों का हुआ गठन।
प्रतापगढ़ । 24 नवम्बर को छोटी-सादडी के क्लस्टर जलोदा जागीर के साटोला गांव में राजस्थान ग्रामीण राजीविका विकास परिषद प्रतापगढ़ के तत्वाधान में बांसवाड़ा जिले से आई आर सी आर पी टीम के द्वारा स्वयं सहायता समूह बनाने का कार्य किया गया है। जिसमें महिलाओं को समूह में जोड़ कर स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को इस परियोजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
आर सी आर पी द्वारा गांव में 200 परिवारो की सर्वे करके 7 स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है। जिसमे 82 महिलाओ को समूह में जोड़ा गया और आमसभा में प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई, जिसमे ब्लॉक परियोजना प्रबंधक हेमांग जोशी उपस्थित हुए। क्लस्टर प्रभारी ललिताचौहान सुकन्या समृद्धि योजना 12 व 330 रूपए बीमा योजना के बारे में बताया गया, आम सभा में दुर्गा कैलाश वनिता मित्तल जिन्होंने महिलाओ को समूह के फायदे बताए।
प्रतापगढ जिले के अन्तिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत साटोला मे जिला कलेक्टर प्रतापगढ द्वारा राजीविका मिशन की टीम सक्रिय रूप से गरीब परिवार की महिलाओं को सरकारी फायदा दिलवाने के लिए ग्राम में समुह बनाकर बचत करने के लिए प्रेरित कर रही है। राम रतन रेगर ने बताया कि जिला मुख्यालय प्रतापगढ द्वारा राजीविका मिशन मे चार महिलाओं की टीम साटोला मे आई हुई है, जो ग्राम सहित पंचायत क्षेत्र में महिलाओं को बचत करने के लिए प्रेरित कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित राजीविका मिशन अभियान मे जोड़ रही है।
जिनमें केलाश कुवरं, दुर्गा भगोरा, विनिता व मित्तल देवी स्वयं सहायता समुह का गठन कर रही है। केलाश कुवरं ने बताया की साटोला मे सर्वे का कार्य भी चल रहा है, यहा की महिलाओं को बचत करने के लिए समझा रहे हैं तथा आज नवगठित सभी सात स्वयं सहायता समुह की सामुहिक बेठक आयोजित की गई, बेठक को जिला स्तर के अधिकारियों ने सम्बोधित किया। सरकार के राजीविका मिशन जो विगत वर्षों से चल रहा है।
महावीर सिंह कृष्णावत प्रधान पं समिति छोटीसादडी, सरपंच रामसिंह कृष्णावत, सचिव घनश्याम गायरी कनिष्ठ लिपिक विशाल भट्ट सहित ग्राम पंचायत साटोला के कर्मचारियों ने राजीविका मिशन को सफल बनाने के लिए इस योजना को सफल बनाया।
