जन सहभागिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जिला पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक


प्रतापगढ़  । शांति और सद्भावना पूर्ण माहौल में को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने शहर के कस्बा चौकी पर जन सहभागिता कार्यक्रम की बैठक ली। जन सहभागिता कार्यक्रम में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, बढ़ता अतिक्रमण, गाय व सूअरों के बारे में भी चर्चा हुई, जिस पर पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने शहरवासियों से अपील की, पुलिस का साथ दें तो हर समस्या का समाधान हो सकता है। 

जनसहभागिता कार्यक्रम में तरुण दास बैरागी की ओर से स्कूल बसों का संचालन शहर में ना होने के लिए बात कही गई। जिस पर संजय जैन द्वारा  इस बात को नकारा गया कि छोटे-छोटे बच्चों की सुविधा के लिए बसों का आना भी अनिवार्य है। इस दौरान थानाधिकारी गहरी लाल गुर्जर ने  ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापारियों को कहा कि अपनी गाड़ी दुकान के आगे ना रखें, जिसके चलते आपके यहां आया हुआ ग्राहक भी  गाड़ी वहां पर नहीं रखेगा, वही आपकी दुकान के आगे खाली जगह होने के बाद आपके दुकान में ग्राहकी की बढ़ोतरी भी होगी। 


इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने कहां की जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, नगरपरिषद की एक सामूहिक बैठक का आयोजन कर  बढ़ते अतिक्रमण व शहर में हो रही समस्या से निजात पाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। उसके बाद आमजन के सहयोग से समस्या का समाधान किया जाएगा। कानून व्यवस्था को लेकर सीएलजी सदस्यों, पुलिस मित्र एवं शांति समिति के सदस्यों की मीटिंग का आयोजन रखा गया था, जिसमें कानून व्यवस्था संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। 

इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक गोवर्धन लाल खटीक, उपाधीक्षक गोपाल हिंडोरिया, शहर कोतवाल मदन लाल खटीक, रठाजना थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, हतुनिया थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी व जनसहभागिता कार्यक्रम के कई सदस्य मौजूद थे। इधर जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना ने शहर कोतवाल मदन लाल खटीक को निर्देश दिए कि शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था व अतिक्रमण पर रात्रि कालीन रोजना गस्त की जाए, वही अतिक्रमण पर कार्यवाही भी करें।

एक घण्टे देरी से पहुची एसपी


जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना जनसहभागिता कार्यक्रम में निर्धारित समय से 1 घण्टे की देरी से पहुंची, कस्बा चौकी में लंबे समय से सदस्य इंतजार करते रहे। जनसहभागिता का समय 3 बजे का था लेकिन यहां पर 3।50 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा पहुंचे व 4:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना पहुंची, उसके बाद जन सहभागिता से विकास कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow