प्रतापगढ़ । नगर परिषद की क्षतिग्रस्त टूटी सड़कों और नालियों का निर्माण आचार संहिता से पहले करें-पूर्व पार्षद गुर्जर


प्रतापगढ़ । पूर्व पार्षद और शहर के जनसेवक भामाशाह प्रह्लाद गुर्जर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में नगर परिषद से मांग की है कि, वह पूरे शहर में क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों नालियों का निर्माण आचार संहिता से पहले करें अन्यथा उसके बाद यह काम जनता खुद भामाशाह के सहयोग से करवा लेगी। पूर्व पार्षद भामाशाह रामकन्या प्रह्लाद गुर्जर ने जो अभियान शहर की जनता की समस्याओं के निराकरण लिए चला रखा है, उसके अंतर्गत आज शहर के हम्माल बस्ती के पीछे लंबे समय से पड़ी गंदगी और मलबे को जेसीबी लगवा कर हटवाया एवं दोबारा गंदगी और कीचड़ ना हो उसकी पुख्ता व्यवस्था करवाई। 


एक प्रेस विज्ञप्ति में पूर्व पार्षद प्रह्लाद गुर्जर ने बताया कि इस काम के अलावा नई आबादी जैन मंदिर के पास की गली और गोपालगंज में निजी खर्चे से सफाई कर्मचारी लगवा कर नालियों में जमा कीचड़ बाहर निकलवाया। कचरे की सफाई करवाई, वहीं तेज रफ्तार वाहनों पर ब्रेक लगाने के अभियान के तहत कॉलोनियों के निवासियों के निवेदन पर परदेसी कॉलोनी में तीन आबकारी रोड पर, एक हीरा कॉलोनी में गति अवरोधक बनवाया गया। 


इसके अलावा जनहित के कामों के अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड में जैन मंदिर के पास पार्क जीर्णोद्धार के तहत बाउंड्री वाल का कार्य प्रगति पर चल रहा है। जीरो माइल चौराहे पर और दीप नाथ महादेव मंदिर के बाहर मूत्रालय का काम भी पूर्ण हो चुका है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow