प्रतापगढ़ । डोडा चूरा नष्ट करने को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

12 सो रुपए प्रति किलो मुआवजा राशि दे सरकार


प्रतापगढ़ । डोडा चूरा नष्ट करने को लेकर मंगलवार को चमलावदा संभाग की तारीख होने से खोरिया, सबाखेड़ा, गोडावण, सेमलोपुर, बिलारखेड़ा, खिजन खेड़ा व पदमपुरा के हजारों किसान डोडा चूरा नष्ट करने के लिए तैयार है। परंतु किसानों की यह मांग है कि सरकार 12 सो रुपए प्रति किलो मुवावजा राशि दे तब ही किसान अपना डोडा चूरा नष्ट करेंगे अन्यथा नहीं करेंगे। क्योंकि इस वर्ष अतिवृष्टि से किसानों की संपूर्ण फसल पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं। 

किसान बदहाल हैं, आत्महत्या करने पर मजबूर हैं अगर मुआवजा राशि नहीं मिली तो किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा। इस मांग को लेकर हजारों की तादाद में किसानो द्वारा कलेक्टर अनुपमा जोरवाल को मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री, आबकारी विभाग के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें सभी मुखिया रामनिवास, श्यामलाल, गोपाल, दीपचंद, चांदमल ,चन्नालाल बंजारा, गोपाल सिंह, नाथू पाटीदार, पूनमचंद, सालगराम कुमावत के नेतृत्व में सभी लाइसेंसधारी किसान मौजूद थे। यह जानकारी एडवोकेट मोहन कुमावत द्वारा दी गई है।

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

चारागाह भूमि का किया अवलोकन ,ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है संरक्षण।

Facebook Follow