मेवाड़ में नई रेलों के लिए सांसद जोशी ने रखी लोकसभा में मांग
भीण्डर। चित्तौडगढ़ सांसद व रेल संबधि स्थायी समिति के सदस्य सी.पी.जोशी ने आज दिल्ली में लोकसभा के सत्र के दौरान सदन में नियम 377 के तहत कार्यवाही में भाग लेते हुए मेवाड़ से नई रेलों को प्रारंभ करने की मांग को रखा।
सांसद जोशी ने मांग रखी की अमृतसर-अजमेर ट्रेन का विस्तार उदयपुर तक किया जाए क्योंकि मेवाड़-वागड़ के लोगों को अमृतसर जैसी पवित्र जगह पर जाने के लिये सुदुर अजमेर अथवा सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता हैं, अमृतसर-अजमेर का विस्तार उदयपुर तक हो जाने से यहाँ के निवासियों को न सिर्फ अमृतसर के लिए बल्कि उत्तर भारत के लिए एक बेहतर विकल्प मिल सकेगा।
असम स्थित कामाख्या माँ के दरबार में जाने के लिए जयपुर-कामाख्या ट्रेन कविगुरू एक्सप्रेस का विस्तार उदयपुर तक किया जाए जिससे यहाँ के निवासियों को न सिर्फ कामाख्या असम के लिए बल्कि उत्तर-पुर्व भारत के लिए भी एक सस्ता एवं आरामदायक विकल्प मिल सकेगा।
इसके साथ में उदयपुर-कोटा के लिए डेमु ट्रेन को रोजाना सुबह-शाम चलाया जाए क्योंकि उदयपुर अपने प्राकृतिक सौंदर्य एवं पर्यटकों की आवाजाही के लिए प्रसिद्ध है, तो कोटा शिक्षा के क्षेत्र में सम्पूर्ण भारत में अपना अलग ही स्थान रखता है। इसके साथ ही इन दोनो शहरों के मध्य ऐतिहासिक रुप से विख्यात चितौड़गढ़ मुख्य जंक्शन है। उदयपुर-कोटा डेमु ट्रेन नियमित सुबह एंव सांय अप-डाउन दोनो सही समय पर चलने से हजारों यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।
इसके साथ उन्होनें हाल में प्रारंभ हुई उदयपुर-पाटलिपुत्र हमसफर, अजमेर-रामेश्वरम् हमसफर, मैसुर-उदयपुर हमसफर तथा उदयपुर सरायरोहल्ला नई दिल्ली हमसफर ट्रेन के लिए आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट- जयदीप चौबीसा
अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे
आज के सभी समाचार:
- LIVE: राजस्थान मुख्यमंत्री शपथ समारोह (पूरा पढ़े)
- मौसम पूर्वानुमान (पूरा पढ़े)
- 17 दिसंबर को अशोक गहलोत लेंगे सीएम पद की शपथ (पूरा पढ़े)
- गहलोत व पायलट के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बनने पर आतिशबाजी (पूरा पढ़े)
- राजस्थान के नए मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत (पूरा पढ़े)
- गहलोत बन सकते है राजस्थान में सीएम (पूरा पढ़े)
- विधानसभा चुनाव के नतीजे (पूरा पढ़े)
- वल्लभनगर में कांग्रेस ने फहराया जीत का झंडा (पूरा पढ़े)
- राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर में भाजपा की जीत (पूरा पढ़े)
