वल्लभनगर के नवनिर्वाचित विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का शनिवार को स्वागत
मेवाड़ की हॉटसीट वल्लभनगर से नवनिर्वाचित विधायक व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गजेन्द्र सिंह शक्तावत का शनिवार को सुबह डबोक एयरपोर्ट से वाहन रैली निकाली जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तावत शनिवार सुबह 9.30 बजे जयपुर से हवाई जहाज से डबोक एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहाँ से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के काग्रेंस कार्यकर्ता उनका विशाल स्वागत करेंगे। इसके बाद वाहन रैली निकलेगी जो डबोक चौराहा, देबारी, जिंक चौराहा, प्रताप नगर सेवाश्रम, सुरजपोल चौराहा, बापू बाजार, देहलीगेट, कोर्ट चौराहा, सुखाड़िया सर्कल होते हुए शक्तावत के निवास पर जाएगी जहाँ पर आमसभा का आयोजन होगा। गौरतलब है की शक्तावत चुनाव जीतने के बाद सीधे जयपुर ही गए थे जहाँ से वह प्रथम बार आएंगे। रिपोर्ट: जयदीप चौबीसा अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे आज के सभी समाचार: मेवाड़ में नई रेलों के लिए सांसद जोशी ने रखी लोकसभा में मांग (पूरा पढ़े) LIVE: राजस्थान मुख्यमंत्री शपथ समारोह (पूरा पढ़े) मौसम पूर्वानुमान (पूरा पढ़े) 17 दिसंबर को अशोक गहलोत लेंगे सीएम पद की शपथ (पूरा पढ़े) गहलोत व पायलट ...