` व्यक्ति विशेष: लेफ्टिनेंट की उपाधि है उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पास सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

व्यक्ति विशेष: लेफ्टिनेंट की उपाधि है उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के पास

Image Credit

राजस्थान में मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हुए लंबे मंथन के बाद आखिरकार शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री घोषित किया।

राजस्थान में 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद राहुल गांधी ने राज्य की डोर सचिन पायलट को सौंपी थी। पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने पर सचिन ने यह संकल्प लिया था कि जब तक पार्टी सत्ता में नहीं लौटती वह साफा नहीं बांधेंगे।

Image Credit

सचिन का जन्म 7 सितंबर 1977 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात सेंट स्टीफेंस कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की उपाधि हासिल की।  बीबीसी के दिल्ली ब्यूरो में और फिर जनरल मोटर्स कॉरपोरेशन में काम करने के बाद उन्होंने व्हार्टन बिजनेस स्कूल (पेनसिलवेनिया विश्वविद्यालय) से 'बहुराष्ट्रीय प्रबंध एवं वित्त' में एमबीए किया है।

Image Credit

26 वर्ष की आयु में, वर्ष 2004 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र दौसा से सचिन सांसद चुने गए थे और संसद के सबसे युवा सदस्य बने थे। दूसरी बार वह 2009 में अजमेर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। सचिन पायलट ने अपना पहला विधानसभा चुनाव दिसंबर में टोंक सीट से लड़ा और जीत हासिल की। पायलट ने इस चर्चित सीट पर भाजपा प्रत्याशी युनुस खान को हराया। सचिन संप्रग सरकार में मंत्री और विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य रह चुके हैं।

उन्हें 2008 में विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) ने यंग ग्लोबल लीडरों में भी चुना था।

सचिन ने विमान उड़ाने के लिए ''पायलट" का अपना निजी लाइसेंस 1995 में अमेरिका से हासिल किया था।
सचिन पायलट की भर्ती प्रादेशिक सेना (टीए) में अधिकारी के रूप में भी हुई थी। वह लेफ्टिनेंट के रूप में सेवा में शामिल हुए थे।

Image Credit

अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे





आज के सभी समाचार:
  • 17 दिसंबर को अशोक गहलोत लेंगे सीएम पद की शपथ (पूरा पढ़े)
  • गहलोत व पायलट के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री बनने पर आतिशबाजी (पूरा पढ़े)
  • राजस्थान के नए मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत (पूरा पढ़े)
  • गहलोत बन सकते है राजस्थान में सीएम (पूरा पढ़े)
  • विधानसभा चुनाव के नतीजे (पूरा पढ़े)
  • वल्लभनगर में कांग्रेस ने फहराया जीत का झंडा (पूरा पढ़े)
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर में भाजपा की जीत (पूरा पढ़े)
  • राजे ने झालरापटन में दर्ज करी जीत (पूरा पढ़े)
  • लेक सिटी में हो रही है ईशा अंबानी और आनंद पिरामल का पूर्व-शादी समारोह (पूरा पढ़े)
  • शाम 5 बजे तक 72% मतदान (पूरा पढ़े)

recent posts

Recent Posts Widget

Popular Posts

प्रतापगढ़ : प्रकृति की गोद में सवा सौ फिट गहरी गुफा में विराजित है गंगेश्वर महादेव

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष कटारिया पहुँचे तीस साल पुराने दोस्त की दुकान पर भींडर में

प्रतापगढ़ । बाइक व कार में हुई भिंड़त, एक की हुई मौत

बड़ी सादड़ी । 11 लोगो के खिलाफ लगाया करीब ₹275000 का जुर्माना, विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज

LIVE: सुनिए प्रधानमंत्री मोदी को भीलवाड़ा से लाइव

बड़ीसादड़ी । सात दिवसीय एडवेंचर कैम्प कोटा में हुआ संपन्न

भींडर। ठण्ड से बचने के लिए अलाव का साहरा ले रहे भींडरवासी

भीण्डर । कई वर्षो से खस्ताहाल भीण्डर पाणुन्द मार्ग पर बिफरे ग्रामीण

Facebook Follow