भाजपा ने 182 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मोदी वाराणसी और शाह गांधीनगर से लड़ेंगे
Image Cedit नई दिल्ली | भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। सूची में 182 सीटों पर ना मों का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अमित शाह गांधीनगर और नितिन गडकरी नागपुर से प्रत्याशी होंगे। वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी को फिर एक बार उम्मीदवार बनाया गया है बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनावी मैदान में उतरेंगे राजनाथ सिंह लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे नितिन गडकरी नागपुर से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे वीके सिंह को उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है हेमा मालिनी मथुरा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी. जितेंद्र सिंह ऊधमपुर से चुनाव लड़ेंगे महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर से चुनाव लड़ेंगे