ओसामा बिन लादेन के बेटे हमज़ा बिन लादेन का पता बताने वाले को मिलेंगे 10 लाख डॉलर
हमज़ा बिन लादेन के निशाने पर अमेरिका और उसके सहयोगी देश हैं उसने अमेरिका पर हमले की चेतावनी दी है। अहमद और हसन -अल- अत्तास के मुताबिक हमजा को अब अल- कायदा मैं काफी ऊँचा कद मिल गया है और वह अपने पिता की मौत का बदला लेने की फिराक में है। हमजा बिन लादेन ओसामा बिन लादेन की उन तीन बीवियों में से एक का बेटा है जो अमेरिकी अटैक के वक़्त उसके साथ रहती थीं।
नाथन सेल्स ने कहा कि अलकायदा पिछले कुछ समय से शांत है लेकिन यह सिर्फ रणनीतिक चुप्पी है न की आत्मसमर्पण। "अलकायदा के पास अमेरिका पर हमला करने की छमता और इरादा दोनों हैं।" टसेल्स ने कहा। अमेरिकी नेवी सील ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक हवाई हमला करके ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था जिसका बदला लेने के लिया हमजा ने धमकी भी दे दी है।
हमजा की शादी 9/11 आतंकी हमले में विमान हाईजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से हुई थी।
अमेरिका ने हमजा का पता बताने पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया है।

