सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी प्रधानमंत्री मोदी की ज़ुबानी, देखिए वीडियो
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कश्मीर के उरी सेक्टर में सेना के सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ी जानकारियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कमांडोज की सुरक्षा को देखते हुए दो बार हमले की योजना की तारीखों को बदल दिया गया था।
पीएम मोदी ने कहा, 'उरी में हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के कई जवानों को जिंदा जला दिया गया था। इसकी वजह से मेरे साथ-साथ भारतीय सेना के जवान भी बहुत गुस्से में थे, जिसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक की योजना बनाई गई।'
सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया, 'मैंने उन्हें साफ निर्देश दिए थे कि आपको सफलता मिलती है या आप असफल भी रहते हैं। इन सबके बारे में मत सोचिएगा लेकिन सूर्योदय से पहले वापस लौट आइएगा। बेवजह के किसी उम्मीद में मत फंसिएगा और न ही इसे आगे बढ़ाइएगा।' उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते थे कि ऑपरेशन के दौरान कोई भी न सैनिक शहीद हो, इसके लिए साफ तौर पर निर्देश थे कि यदि वह असफल भी होते हैं तो वे सूर्योदय से पहले वापस लौट आएं।
पीएम मोदी ने कहा कि इस खतरनाक ऑपरेशन पर उन्होंने रात भर नजर रखी और पल-पल की जानकारी हासिल करते रहे। 'मैं जानता हूं कि यह एक बड़ा रिस्क था। मुझे किसी भी पॉलिटिकल रिस्क की चिंता कभी नहीं थी। मेरी सबसे बड़ी फिक्र सैनिकों की सुरक्षा थी।'
पीएम ने बताया कि ऑपरेशन के लिए कमांडोज के चुनाव में सतर्कता बरतने के साथ ही उनकी स्पेशल ट्रेनिंग समेत उन्हें किन हथियारों का की जरूरत है आदि का इंतजाम किया गया।
पीएम ने कहा 'सुबह के वक्त, सूचनाओं का क्रम तकरीबन एक घंटे तक के लिए बंद हो गया। इस दौरान मेरी चिंता बढ़ गई। यहां तक सूर्योदय को एक घंटा बीत चुका था। वह मेरे लिए बहुत मुश्किल वक्त था...तभी खबर मिली की वे अभी वापस नहीं लौटे हैं लेकिन दो-तीन यूनिट्स सुरक्षित जगहों पर पहुंच गई थीं तो घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन मैंने कहा जब तक आखिरी सैनिक तक वापस नहीं आ जाता है तब तक सबकुछ ठीक नहीं है।'
पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे जवानों का हौसला बरकरार रखने के लिए पाकिस्तान के साथ इस अंदाज में बातचीत जरूरी थी। हैरानी वाली बात तो यह है कि जो पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा था, वहीं यहां पर भी कहा गया। इसकी वजह से पाकिस्तान के दावों को दम मिला।' उन्होंने बताया, 'देश को इस बारे में सूचना मिलने से पहले ही पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा शुरू कर दी थी।'
सर्जिकल स्ट्राइक पर भारत में राजनीतिक दलों द्वारा सवाल उठाए गए थे। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दल कुछ भी बोल रहे थे, जो लोग आर्मी ऐक्शन पर सवाल खड़े कर रहे थे, वह गलत था, उन्हें इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।
पीएम मोदी ने कहा, 'एक लड़ाई से पाकिस्तान सुधर जाएगा, यह सोचने में बहुत बड़ी गलती होगी। पाकिस्तान को सुधरने में अभी और समय लगेगा।' उरी अटैक पर बात करते हुए मोदी कहते हैं, 'उस हादसे ने मुझे असहज कर दिया था, जिसके बाद मेरे भीतर गुस्सा था। मैं इसके बाद केरल गया, मैंने इस बात का जिक्र भी किया था क्योंकि मैं खुद को रोक नहीं पा रहा था।' मोदी बताते हैं, 'जब आर्मी से उन्होंने बातचीत की तो उन्हें महसूस हुआ कि वे अपने शहीद जवानों के लिए न्याय चाहते हैं। इसकी वजह से सरकार ने उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए पूरी स्वतंत्रता दे दी।'
अब अपने व्हाट्सएप पर सभी स्थानीय अपडेट प्राप्त करें, क्लिक करे
आज के सभी समाचार:
- भीण्डर: कांग्रेस नेता व पूर्व पालिकाध्यक्ष रूपलाल नंदावत का निधन (पूरा पढ़े)
- भीण्डर: बिना निर्माण स्वीकृति कार्य पर पालिका ने चलाई जेसीबी, निर्माण साम्रगी की जब्त (पूरा पढ़े)
- सांवलिया सेठ के संग भक्तो ने मनाया नववर्ष, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा (पूरा पढ़े)
- भागवत कथा सुनने के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु (पूरा पढ़े)
- मनुष्य इस जिंदगी में मुक्ति पाना चाहता है उसे एक जन्म में हजारों वर्षो का काम कर लेना होगाः उतम स्वामी महाराज (पूरा पढ़े)
- सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से की भेट (पूरा पढ़े)
- अटल बिहारी वाजपेयी की 94 वीं जयंती (पूरा पढ़े)
- सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की तारीखों का किया ऐलान (पूरा पढ़े)
- कानोड़: नेत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन (पूरा पढ़े)
- सांसद सीपी जोशी ने किया तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्धघाटन (पूरा पढ़े)
- जरुरतमंदो को नि:शुल्क स्वेटर (पूरा पढ़े)